14 अगस्त 2014 - 13:20
इराक़ में दो कार बम ब्लास्ट। दर्जनों घायल

इराक़ में दो कार बम के धमाकों में १० लोग हताहत और २६ अन्य घायल हो गये। इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि पहला कार बम का धमाका पूर्वी बग़दाद के अलजदीदा इलाक़े में हुआ जिसमें चार लोग हताहत और १५ अन्य घायल हुए।

अबनाः इराक़ में दो कार बम के धमाकों में १० लोग हताहत और २६ अन्य घायल हो गये। इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि पहला कार बम का धमाका पूर्वी बग़दाद के अलजदीदा इलाक़े में हुआ जिसमें चार लोग हताहत और १५ अन्य घायल हुए। सूत्रों का कहना है कि दूसरा धमाका केन्द्रीय बग़दाद के बाबे शर्क़ी इलाक़े में हुआ जिसमें छह लोग हताहत और ११ अन्य घायल हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घायलों को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इससे पूर्व बुधवार को भी बग़दाद में दो कार बम के धमाके हुए थे जिसमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना थी।